वापस जाएं
Desh By: NewsBubbles Desk
125

US-Iran War: 12 दिन की भारी बमबारी भी बेअसर? अमेरिकी इंटेलिजेंस का बड़ा खुलासा- 'ईरान में सत्ता अब भी मजबूत'

वॉशिंगटन/तेहरान: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाली अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 दिनों से जारी अमेरिकी और इजरायली हमलों के बावजूद ईरान का शासन तंत्र (IRGC) और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह संगठित है। इतना ही नहीं, ईरान के धार्मिक नेताओं की परिषद 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने हाल ही में मोतजबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता घोषित कर दिया है, जिससे सत्ता की पकड़ और मजबूत होने के संकेत मिले हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ते राजनीतिक दबाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण इस सैन्य अभियान को जल्द खत्म करने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी कार्रवाई के बिना ईरान की सरकार को गिराना लगभग नामुमकिन है।

इस खबर को शेयर करें: